August 11, 2026

बच्ची की किलकारी से गूंजा एंबुलेंस,जच्चा बच्चा सुरक्षित

Share

सुरक्षित रूप से कराई गई डिलिवरी

जौनपुर।

क्षेत्र के खरगसेनपुर की गर्भवती महिला का शुक्रवार की तड़के सुबह लगभग 5 बजे सुरक्षित एंबुलेंस में डिलिवरी कराई गई जच्चा बच्चा को सुरक्षित सामुदायिक केन्द्र केराकत में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा पत्नी आशीष की गुरुवार की आधी रात बीच जाने के बाद पेट में दर्द उठने लगा असहनीय दर्द देख परिजनों ने तड़के सुबह लगभग साठे चार बजे 102 पर फोन कर सूचना दी गई सूचना पाकर महज 15 मिनट में पहुंची एंबुलेंस महिला को लेकर जैसे ही थानागद्दी को पास कर आगे निकल रही थी कि सकुशल गर्भवती महिला की डिलेवरी होते ही बच्ची की किलकारियों से गूंज उठी एंबुलेंस। ईएमटी जयप्रकाश ने बताया की महिला की असहनीय दर्द देख एंबुलेंस चालक संजय कुमार से सुरक्षित जगह पर गाड़ी खड़ी करने की बात को कही सुरक्षित डिलिवरी होने के बाद जच्चा बच्चा को सामुदायिक केन्द्र उपचार हेतु लाया गया एंबुलेंस में सुरक्षित डिलिवरी की क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

About Author