जनपद न्यायालय परिसर तथा जिला कारागार, जौनपुर में ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ मनाया गया।

Share

जौनपुर जनपद न्यायालय परिसर तथा जिला कारागार, जौनपुर में ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ मनाया गया।
               माननीय उच्च न्यायालय व राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 21 जून 2022 को ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ के अवसर पर आयुष मंत्रालय द्वारा निर्गत प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुये माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्रीमती वाणी रंजन अग्रवाल के निर्देशन एवं संरक्षण में सेशन्स हाऊस व जनपद न्यायालय परिसर, जौनपुर में योग दिवस मनाया गया।
                मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जौनपुर विकास, सिविल जज सी0डि0 जौनपुर प्रबोध कुमार वर्मा द्वारा जिला कारागार, जौनपुर में ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ के अवसर पर जेल अधीक्षक एस0के0 पाण्डेय, जेलर कुलदीप सिंह भदौरिया, डिप्टी जेलर राजकुमार व जेल विजिटर्स एवं जेल पी0एल0वी0 गण तथा बन्दियों के साथ योग कर योग दिवस मनाया गया। योग दिवस के अवसर पर योग गुरू द्वारा बताया गया कि योग मनुष्य को दीर्घायु प्रदान करता है, योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है।
                 ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ योग का अभ्यास शरीर और मस्तिष्क की सेहत के लिए फायदेमंद है। योग शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति भी देता है। भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योग होता आ रहा है। योग भारतीय संस्कृति से जुड़ा है।

About Author