August 20, 2026

सरकारी इंटर कॉलेज मेहरावां जौनपुर मे बोर्ड परीक्षा 2022 का परीक्षा फल विगत वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष का परीक्षा फल काफी उत्साहवर्धक

Share

सरकारी इंटर कॉलेज मेहरावां जौनपुर मे बोर्ड परीक्षा 2022 का परीक्षा फल विगत वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष का परीक्षा फल काफी उत्साहवर्धक रहा इंटरमीडिएट का परीक्षा फल 94.2 प्रतिशत और हाईस्कूल का परीक्षा फल 81.1% है। इस वर्ष इंटरमीडिएट में 86. 3% अंक प्राप्त करके कुमारी कशिश निवासी धौरइल जौनपुर ने विद्यालय में टाप किया। कुमारी कशिश सिंह एक सामान्य परिवार की छात्रा होते हुए भी अपनी पारिवारिक परिस्थितियों को अपनी सफलता में आड़े नहीं आने दिया इसी प्रकार हाई स्कूल की परीक्षा मैं शिव कुमार गुप्त ने 84. 3% अंक प्राप्त करके अपने को विद्यालय में सर्वोच्च स्थान पर स्थापित किया। इन दोनों छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक राजीव कुमार सिंह अध्यक्ष मेजर डाँ 0 सत्येन्द्र प्रताप सिंह एवं नीरज कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शिव शंकर सिंह यादव ने उनकी सफलता के लिए बधाई दी। इस अवसर पर दोनों छात्र छात्राओं के माता पिता व परिवार अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

About Author