बैंक आपके द्वारा शिविर लगाकर लोगो को किया गया जागरूक

अधिकारियों के द्वारा प्रो.डॉ रामउग्रह सिंह की उपेक्षा की गई:अजीत सिंह
चंदवक जौनपुर।
क्षेत्र के पोखरा डॉ रामउग्रह इंटर कालेज के प्रांगण में रविवार की सुबह बैंक आपके द्वार बड़ौदा यूपी बैंक के द्वारा शिविर लगाकर लोगो को जागरूक किया गया।इस दौरान बताया गया कि यदि कोई बिमारी या अन्य किन्ही समस्यायों से पुराना बकाया कर्ज न जमा कर पाया हो तो समझौता के अंतर्गत जमा कराने का प्रस्ताव देकर ब्याज में भारी छूट पा सकता है।साथ ही बताया गया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन के साथ साथ विभिन्न योजनाओं से लोगो को जागरूक किया गया कार्यक्रम में बैंक मैनेजर समेत कालेज स्टॉप व अन्य अधिकारी/कर्मचारी व सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
अधिकारियों के द्वारा प्रो. डॉ रामउग्रह सिंह की उपेक्षा की गई:अजीत सिंह
बोडसर खुर्द निवासी समाजसेवी अजीत सिंह ने कार्यक्रम में पहुंच प्रो.डॉ रामउग्रह सिंह के मूर्ति पर अधिकारिओ के द्वारा माल्यार्पण नहीं करने से अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताते कि जिस जगह पर कार्यक्रम हो रहा था उसी प्रांगण में महज 20 मीटर दूरी पर नेपाल के संविधान निर्माता की उपेक्षा की गई जो दुर्भाग्यपूर्ण बात है डॉ रामउग्रह सिंह हमारे क्षेत्र के गौरव ही नही बल्कि देश के गौरव की बात है ऐसे महान विभूतियों का अपमान करना देश का अपमान करने के बराबर है इस घटना से क्षेत्र में काफी रोष व्याप्त है मौजूद अधिकारी व कर्मचारी पर कार्यवाही होनी चाहिए ताकि दोबारा हमारे क्षेत्र के महान विभूतियों का अपमान न कर सके।
