आजादी का अमृत महोत्सव एवं मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वधान में शहीदी दिवस पर व्याख्यानमाला का हुआ आयोजन

मुफ्तीगंज राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय मुफ्तीगंज के प्रांगण में आज आजादी का अमृत महोत्सव एवं मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वाधान में शहीदी दिवस पर 1857 की क्रांति में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका विषय पर व्याख्यान माला का किया गया आयोजन जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज के प्रभारी डॉक्टर श्रवण कुमार यादव विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मनोज राय व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जयप्रकाश पाठक,प्राध्यापक डॉ अजीत कुमार मिश्र व डॉक्टर प्रतिमा सिंह की मौजूदगी मे कार्यक्रम का शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर किया गया जिसके बाद डॉक्टर अजीत कुमार मिश्र द्वारा 1857 की क्रांति वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका के विषय में विस्तृत जानकारी छात्र छात्राओं को दी गई मुख्य अतिथि डॉ श्रवण कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया तथा स्वास्थ्य के विषय में जानकारी देते हुए लोगों को सचेत रहने के बारे में बताएं कार्यक्रम का संचालन कर रही मिशन शक्ति एवं अमृत महोत्सव की नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने किया कार्यक्रम का समापन प्राचार्य द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया इस मौके पर महाविद्यालय परिसर के कर्मचारी मंगला प्रसाद यादव अजय सिंह मनोज कुमार अखिलेश तथा परीक्षा अजीत कुमार आदि उपस्थित रहे
धीरज सोनी
