योग को अपने जीवन में अपनाएं – जिलाधिकारी

Share

रोग मुक्त जीवन जीने की हो चाहत, रोज अपनाये योग करने की आदत

स्वस्थ्य जीवन का आधार है योग

      जौनपुर 15 जून 2022 (सू0वि)-  आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अमृत योग सप्ताह 14 जून 2022 से 20 जून 2022 के अंतर्गत 15 जून 2022 को कलेक्ट्रेट स्थित पार्क में योग प्रशिक्षक विकास यादव, प्रतिमा श्रीवास्तव, गरिमा सिंह राठौड़, सूरज कुमार सिंह एवं वेद प्रकाश चतुर्वेदी द्वारा योग कराया गया, जिसमें जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा, जिला विकास अधिकारी बी .बी. सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी जौनपुर डा0 कमल सहित अधिक संख्या में अन्य लोगों ने योग शिविर में प्रतिभाग किया।

           जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगो को योग के महत्व को बताते हुए कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में लगभग 8 लाख लोगो द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। योगा से जोड़े जाने के अनुक्रम में आज समस्त तहसील, ब्लॉक स्तर पर और जिला मुख्यालय पर हर वर्ग, उम्र के व्यक्तियों द्वारा स्वस्थ्य जीवन के आधार हेतु योगा में प्रतिभाग किया गया।

          जिलाधिकारी महोदय द्वारा कहा गया कि वैश्विक स्तर पर योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य स्वस्थ्य जीवन पद्वति को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि आज की जीवन शैली में व्यस्तता के कारण अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कुछ समय योगा को देने से जीवन में शारीरिक एवं मानसिक शांति मिलती है जिससे आपके जीवन स्तर में भी सुधार होगा। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन ही आरोग्यता का प्रमाण है अतः दैनिक जीवन में योग अपनाएं व स्वस्थ रहें। 

   उन्होंने कहा कि आम जनमानस अधिक से अधिक संख्या में योग से जुड़े और स्वस्थ जीवन शैली अपनाए।उन्होंने कहा की योग करते हुए अपनी फोटो /वीडियो शासन द्वारा निर्धारित पोर्टल आयुष कवज एप पर अपलोड करें, जिससे अन्य व्यक्ति भी जागरूक होकर स्वस्थ्य जीवन के पथ पर अग्रसर होते हुए योग को जीवन में महत्व दे।

About Author