जरूरतमंद युवतियों को हुनरमंद बनाना प्रशंसनीय कार्य – गीता जायसवाल

शाहगंज में 15 दिनों से चल रहे निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर समर कैंप का बुधवार को समापन हो गया । इस शिविर में बालिकाओं और युवतियों को सिलाई – कढ़ाई का निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया । महिला उद्यमियों की संस्था जेसीआई शाहगंज शक्ति और नगर के प्रसिद्ध संस्थान डीएस कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र की शाखा डीएस सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आयोजित समर कैंप के भव्य समापन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने सभी प्रतिभागियों को उपहार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम संयोजक प्रशिक्षिका प्रदीपिका सिंह ने बताया कि समर कैंप काफी सफल रहा और गर्मी की छुट्टियों में। बालिकाओं और युवतियों ने सिलाई कढ़ाई का पूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त किया । उन्होंने प्रशिक्षु बालिकाओं को संबोधित करते हुआ कहा कि इस समर कैंप में सीखे गए हुनर का सदुपयोग करके वो आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकती हैं । उन्होंने कहा कि यहां सिखाई गई सिलाई और कढ़ाई की कला जीवन में बहुत काम आयेगी और बालिकाएं आत्मनिर्भर बनेंगी ।
मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने समर कैंप की सफलता पर आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि प्रशिक्षु युवतियों सिलाई कढ़ाई में पारंगत होकर इसका सदुपयोग करके कामयाब हो सकती हैं । अंत में प्रशिक्षु बालिकाओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया । संचालन अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने किया । सह कार्यक्रम निदेशक एकता नीलम ने आभार ज्ञापित किया । कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष श्रद्धा सोनी, वंदना गुप्ता, सुमन सिंह समेत प्रशिक्षु युवतियां और उनके अभिभावक मौजूद रहे ।
