August 11, 2026

शराब के नशे में पिता ने अपने पुत्र को कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या

Share

जौनपुर

जफराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरगावां गांव में बीती देर रात में शराब के नशे में धुत पिता इंद्रजीत ने अपने बेटे राजमन (32) के ऊपर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिया। घायल राजमन को छोटे भाइयों ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने राजमन को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वही हत्या को अंजाम देकर मौके से फरार पिता इंद्रजीत को पुलिस ने तड़के सुबह गांव से ही पकड़कर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में सनसनी।

About Author