मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन भव्य रूप से मां दुर्गा जी हायर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। इस अवसर पर 287 जोड़ें वैवाहिक बंधन में बंध गए। 

Share


जौनपुर – मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन भव्य रूप से मां दुर्गा जी हायर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। इस अवसर पर 287 जोड़ें वैवाहिक बंधन में बंध गए। 

        कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना निदेशक अरविंद सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवागत मुख्य विकास अधिकारी सीलम साईं तेजा ने 10 जोड़ों को उपहार स्वरूप सामग्री प्रदान करते हुए अपना आशीर्वाद दिया। 

         जिला विकास अधिकारी बी.बी. सिंह के नेतृत्व में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।

          कार्यक्रम का संचालन अपर जिला कृषि अधिकारी रमेश यादव द्वारा किया गया। नवविवाहित जोड़ों को बर्तन, कपड़े, आभूषण ट्रॉली बैग, कंबल, चादर, तकिया आदि वस्तुएं उपहार स्वरूप में प्रदान की गई।

About Author