August 11, 2026

यूपीपीएससी द्वारा घोषित प्रवक्ता पद के परिणाम में प्रियंका मिश्रा को प्रदेश में मिली तृतीय रैंक

Share

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के छातीडीह (पराऊगंज) के निवासी अरविंद मोहन मिश्रा (जो कि वर्तमान में उप कृषि निदेशक सीतापुर के पद पर तैनात हैं )की पुत्री एवं ओमेगा सीनियर सेकेंडरी स्कूल छातीडीह के चेयरमैन पंकज भूषण मिश्रा की भतीजी प्रियंका मिश्रा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी जीआईसी प्रवक्ता के परीक्षा परिणाम में समाजशास्त्र कैटेगरी में प्रदेश में तृतीय स्थान हासिल किया है। प्रथम प्रयास में ही प्रदेश में स्थान प्राप्त करने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। लोग प्रियंका सहित परिजनों को बधाई दे रहे हैं। प्रियंका मिश्रा ने बताया कि सफलता प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन कम से कम 5 घंटे नियमित पढ़ाई करनी चाहिए। प्रियंका ने यह भी कहा कि उनका अगला लक्ष्य आईएएस बनना है।

About Author