August 11, 2026

एक युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Share

जौनपुर सुरेरी थाना क्षेत्र की पट्टी भरत राय गांव के आम के बगीचे में स्थित शीशम के पेड़ में एक 22 वर्षीय शादीशुदा युवक ने पत्नी से विवाद होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पट्टी भरत राय गांव में अर्जुन मुसहर नामक 22 वर्षीय युवक अपनी ससुराल पत्नी रिंका देवी के घर आया था। बुधवार की शाम अपनी पत्नी के लिए गोपालापुर बाजार से दो सेट कपड़े खरीदकर घर पहुंचा। बताते है कि पत्नी रिंका देवी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद अर्जुन मुसहर अपने ससुराल से निकलकर 100 मीटर दूर ग्राम प्रधान कमलेश सिंह के आम के बगीचे में पहुंचकर वहां स्थित एक विशालकाय शीशम के पेड़ पर चढ़कर अपने कुर्ते और गमछे के सहारे पेड़ की एक डाल से फंदा बनाकर फांसी पर लटक गया, और उसकी मौत हो गई।
रात कुछ युवक बगीचे में शौच के लिए गए तो पेड़ पर एक युवक को फांसी पर लटकते देखकर शोर मचाया और इसकी सूचना ग्राम प्रधान कमलेश सिंह को दिया। ग्राम प्रधान ने तुरंत सुरेरी थानाध्यक्ष को फांसी पर लटकते युवक के विषय में जानकारी दिया। सूचना पर रात 11:00 बजे पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान उसकी पत्नी रिंका देवी ने मुसहर बस्ती में स्थित दामाद अर्जुन के रूप में किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दामाद की मौत का समाचार सुनकर मुसहर बस्ती में मातम पसर गया और पत्नी रिंका देवी रो-रोकर बेहाल हो गई। साल भर पूर्व रिंका देवी की अर्जून से शादी हुई थी।
मुसहर बस्ती में दामाद की मौत होने से बाकी मुसहरों ने अनहोनी की आशंका को देखते हुए अपने बस्ती को धीरे धीरे छोड़ना शुरू कर दिए है।

About Author