January 28, 2026

अध्यापक के निधन पर शिक्षक संघ ने पत्नी को दी आर्थिक सहायता

Share

अध्यापक के निधन पर शिक्षक संघ ने पत्नी को दी आर्थिक सहायता

जौनपुर। कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटघर रामनगर में सहायक अध्यापक सूरज कुमार यादव का विगत दिनों गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया था। जिसके निधन पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ( सीधी भर्ती गणित /विज्ञान ) मृतक शिक्षक के पत्नी को आर्थिक मदद की।

जानकारी के अनुसार कंधरपुर निवासी सहायक अध्यापक 34 वर्षीय सूरज कुमार यादव कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर में तैनात थे। वह गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनका काफी लंबा इलाज चला । विगत दिनों इलाज उनका निधन हो गया ।मृतक को एक पुत्र व एक पुत्री है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व अटेवा के जिलामीडिया प्रभारी इंदु प्रकाश यादव के नेतृत्व में अन्य शिक्षक साथी सूरज कुमार के घर पहुंचे और उनकी पत्नी गीता देवी को एक लाख चालीस हजार का चेक दिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केके यादव, धर्मपुर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष यादव, कोषाध्यक्ष शशिराय मौजूद रहे। शिक्षको ने संघ की ओर से मृतक की पत्नी गीता देवी को आश्वासन दिया उनका शिक्षक संघ आगे भी हर संभव सहयोग करता रहेगा। इस मौके पर केके यादव ने कहा कि वह सूरज बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे और उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं की लड़ाई में बहुत सहयोग दिया था। शशिराय ने कहा कि शिक्षक संघ के समस्या में उनके संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा। जिला अध्यक्ष इंदु प्रकाश ने कहा कि सूरज ने शिक्षा जगत में भी बहुत बड़ा योगदान दिया है और वह मेहनत लगन पर ही भरोसा करते थे।

About Author