Jaunpur news घर से लापता युवक की नदी में मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

IMG-20261024-WA0008
Share

घर से लापता युवक की नदी में मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
पत्रकार इशरत हुसैन

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र से चार दिन पूर्व घर से लापता रहे युवक की लाश सई नदी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजन हत्या कर साक्ष्य छिपाने का आरोप लगा रहें हैं। पुलिस भी जांच करने में जुटी हुई है। उक्त थाना क्षेत्र के ग्राम फूलपुर निवासी सुभाष राम का 24 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार तीन नवंबर की शाम लगभग सात बजे अपने घर से निकला था। देर रात घर वापस न लौटने के कारण परिजन को चिंता सताने लगी। परिजन बार बार फोन कर रहें थें कि लेकिन उसका मोबाइल स्वीच आफ आ रहा था। दूसरे दिन न मिलने के कारण लाइन बाजार थाने में जाकर उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजन ने दर्ज कराया। गुरूवार की शाम लगभग चार बजे आकाश की लाश रमदयालगंज में स्थ्ति सई नदी ग्राम बटेसर में दिखाई दी। यह जानकारी जब परिजनों को लगी तो उन्होंने मौके पर जाकर लाश की पहचान किया। परिजनों का कथन है कि लगभग तीन माह पूर्व गांव के कुछ युवकों से कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी उसी रंजिश को लेकर आकश का अपहरण कर उसकी हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नियत से लाश को नदी में फेंक दिया गया है। लाश मिलने की सूचना लाइन बाजार पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना में पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जैसे ही मौत का सही कारण आता है वैसे ही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करना सुनुश्चित करेगी।