Jaunpur news कोतवाली में पिंक समाधान दिवस का आयोजन, महिला फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण पर जोर

IMG-20261018-WA0021
Share


जौनपुर कोतवाली में पिंक समाधान दिवस का आयोजन, महिला फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण पर जोर
मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
जौनपुर। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 17 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली जौनपुर में मिशन शक्ति टीम की ओर से पिंक मिशन शक्ति समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अपनी शिकायतें लेकर पहुंचीं महिला फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या आपात स्थिति में वे पुलिस सहायता के लिए 112, महिला सुरक्षा से संबंधित सहायता के लिए 1090, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 नंबर पर संपर्क कर सकती हैं।
इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 102 और 108, चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लिए 1076 नंबर की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में बताया। साथ ही नशा मुक्ति भारत अभियान के उद्देश्यों से भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक करना तथा उनकी शिकायतों के समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था उपलब्ध कराना रहा। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किसी भी समस्या की स्थिति में संकोच छोड़कर संबंधित हेल्पलाइन और पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।