Jaunpur news डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा जरूरी जागरूकता कार्यशाला आयोजित

IMG-20261017-WA0055
Share

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा जरूरी जागरूकता कार्यशाला आयोजित

ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के द्वारा DDU 2.0 के तहत बदलापुर जौनपुर में संचालित केंद्र में प्रशिक्षार्थियों को 16 अक्टूबर दिन शनिवार को साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया यह कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज 6.0 के अंतर्गत हुआ प्रशिक्षणार्थियों को साइबर विशेषज्ञ प्रदीप कुमार बरनवाल ने इस कार्यक्रम में बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी साइबर अपराध और सोशल मीडिया में सोच-समझकर करें क्लिक, साइबर ठगी से रहें सुरक्षित। पिन कोड ओटीपी देने से पहले सुरक्षित जानकारी जरूरी है । इस कार्यक्रम में परियोजना से संबंधित सभी स्टाफ रचन नंदा महेंद्र शुक्ला सौम्या सिंह अंकिता सिंह आदि सहित सभी उपस्थित रहे ।ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने सभी प्रशिक्षार्थियों को साइबर सुरक्षा में हो रही अनैतिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सोशल मिडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने का सुझाव दिया ।