Jaunpur news माधोपट्टी गांव की मुस्कान का हरियाणा में बनी पीसीएस,गांव में खुशी का माहौल

IMG-20261009-WA0036
Share

माधोपट्टी गांव की मुस्कान का हरियाणा में बनी पीसीएस,गांव में खुशी का माहौल
जफराबाद।क्षेत्र के माधोपट्टी गांव की मुस्कान।सिंह का हरियाणा पीसीएस में चयन हुआ है। क्वालीफाई की खबर से पूरे गांव में खुशी व्याप्त हो गयी।
ऊक्त गांव निवासी नवीन सिंह पंजाब पुलिस में बतौर एसआई रोपण जिले में तैनात थे।उन्होंने वीआरएस ले लिया था।उनके पुत्र नवनीत सिंह 30 वर्ष के है।वह रिलायंस गैस कम्पमी में बतौर प्रबंधक तैनात है।पुत्री मुस्कान सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी से कामर्स से एम ए किया।उसके बाद मुस्कान दिल्ली जाकर कोचिंग पढ़ने लगी।कोचिंग पढ़ने के बाद कुछ माह पूर्व से प्रयागराज आ गयी।वहां पर सेल्फ अध्ययन करने लगी।गुरुवार हरियाणा पीसीएस के रिजल्ट आया।उसमें मुस्कान सिंह का चयन हो गया।ज्ञात हो नौ वर्ष पहले वर्ष 2016 में मुस्कान सिंह के चाचा रितेश सिंह अलाएड पीसीएस होकर तहसीलदार बने थे।तब से गांव में कोई बड़े पद पर नही चुना गया था।
मुस्कान सिंह ने कहा कि मुझे मेरे गाँव के इतिहास व मेरे पापा व चाचा की प्रेरणा मिली।मुझे हर हाल में पीसीएस बनना था।मेरी कड़ी मेहनत व परिवार के लोगो के आशीर्वाद से पीसीएस बनने का मौका मिला।उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही अब एक बार माधोपट्टी गांव से कई अन्य लोग भी सिविल सर्विसेज में आएंगे।पिता नवीन सिंह ने कहा कि परिवार व गांव काफी खुश है।