Jaunpur news युवक ने इंस्टाग्राम पर हर्ष फायरिंग का वीडियो डाला, मुकदमा दर्ज
युवक ने इंस्टाग्राम पर हर्ष फायरिंग का वीडियो डाला, मुकदमा दर्ज
जफराबाद।क्षेत्र के समोपुर कला गांव निवासी एक युवक ने इंस्टाग्राम पर असलहे से हर्ष फायरिग का वीडियो डाला।जानकारी होते ही पुलिस ने युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हल्के के उप निरीक्षक मुख्तार राम को उक्त मामले की जानकारी हुई।उसके बाद उन्होंने गुरुवार की रात में थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे को घटना से अवगत कराया।उन्होंने वताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी पर उक्त गांव के शिवानन्द यादव के द्वारा असलहे से हर्ष फायरिंग का प्रदर्शन किया जा रहा है। उप निरीक्षक ने स्क्रीन शॉट साक्ष्य के रूप में दिया है। थाने के उप निरीक्षक मुख्तार राम के तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरुवार की देर रात आरोपी शिवानन्द यादव निवासी सम्मोपुर कला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।थानाध्यक्ष कमलनयनं दूबे ने बताया कि आरोपी पर सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर उसके लाइसेंसी असलहे को जब्त कर लिया गया है।लाइसेंस रद्द करने की संसूती करके अधिकारियों के पास अग्रसारित कर दी गयी है।
