Jaunpur news चोरी के शक में तीन युवकों को पेड़ से बांधने का वीडियो वायरलचोरी के शक में तीन युवकों को पेड़ से बांधने का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
चोरी के शक में तीन युवकों को पेड़ से बांधने का वीडियो वायरल
चोरी के शक में तीन युवकों को पेड़ से बांधने का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव में चोरी के शक में तीन युवकों को कथित तौर पर पेड़ से बांधने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह गोपालापुर गांव स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी की आशंका को लेकर कुछ ग्रामीणों ने तीन युवकों को पकड़ लिया। इनमें एक नाबालिग भी शामिल बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने युवकों को चोरी में संलिप्त होने के संदेह में रस्सी के सहारे पेड़ से बांध दिया।
वायरल वीडियो में तीनों युवकों को पेड़ से बंधा हुआ देखा जा सकता है। युवकों के साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा।
गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नाबालिग की पहचान सुरक्षित रखें
