Jaunpur news समाज में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण: कृपाशंकरपत्रकारिता के सामने चुनौतियां : रमेश मिश्रजौनपुर पत्रकार संघ का स्थापना दिवस सम्पन्न
समाज में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण: कृपाशंकर
पत्रकारिता के सामने चुनौतियां : रमेश मिश्र
जौनपुर पत्रकार संघ का स्थापना दिवस सम्पन्न
जौनपुर । पत्रकारिता लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है। समाज में घटित घटनाओं को निष्पक्षता, निर्भीकता और जिम्मेदारी के साथ जनता तक पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह बातें पूर्व गृहराज्य मंत्री महाराष्ट्र कृपाशंकर सिंह ने कही।
वह सोमवार को एक होटल में जौनपुर पत्रकार संघ के 24 वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि जौनपुर के पत्रकारों ने सदैव अपनी लेखनी के माध्यम से जनहित के विषयों को सामने रखा है और समाज को जागरूक करने का कार्य किया है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बदलापुर के विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने कहा कि आज के बदलते दौर में पत्रकारिता के सामने नई चुनौतियां हैं। डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के तेजी से विस्तार के बीच सही सूचना, तथ्यपरक समाचार और विश्वसनीय पत्रकारिता का महत्व और भी बढ़ गया है। ऐसे समय में पत्रकारों का दायित्व है कि वे सत्य और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. आर.एन. त्रिपाठी ने मेरा विश्वास है कि जौनपुर की पत्रकारिता आने वाले समय में भी लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सरोकारों और जनहित की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाती रहेगी।
कार्यक्रम में सभी आगतों का स्वागत जौनपुर पत्रकार संघ के संरक्षक ओमप्रकाश सिंह ने करते हुए कहा कि जौनपुर पत्रकार संघ ने 24 वर्षों की अपनी यात्रा में पत्रकारों के हितों, सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य किया है। मैं संघ के सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठ पत्रकारों और युवा पत्रकार साथियों को इस गौरवपूर्ण यात्रा के लिए बधाई देता हूं। आभार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने जताया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मधुकर तिवारी ने किया।
इस अवसर पर जिला मुख्यालय से राम श्रृंगार शुक्ल गदेला शाहगंज तहसील परिक्षेत्र से राममूर्ति यादव केराकत से विनय सिंह मड़ियाहूं से राजेश पांडेय बदलापुर से ओंकार मिश्र मछलीशहर से लल्लन उपाध्याय को पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इसके पूर्व मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम अध्यक्ष को वरिष्ठ पत्रकार लोलारक दुबे राम दयाल द्विवेदी अखिलेश तिवारी अकेला आदि ने स्मृति चिन्ह शाल और बुके देकर कार्यक्रम में स्वागत किया।
इस अवसर पर सभाजीत द्विवेदी प्रखर डॉ मनोज मिश्र रवींद्र प्रताप सिंह धनंजय सिंह डीसीएफ प्रदीप सिंह वशिष्ठ नारायण सिंह राम सहारे मौर्य शशि सिंह विनय सिंह पूर्व सभासद फूलचंद भारती संदीप सरोज नीरज सिंह अजित सिंह बच्चा सिंह सर्वेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
