गौराबादशाहपुर पुलिस ने अवैध तमन्चा व दो जिन्दा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त रोहित को किया गिरफ्तार-

जौनपुर।
थाना गौराबादशाहपुर पुलिस ने अवैध तमन्चा व दो जिन्दा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त रोहित को किया गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के आपराधिक कार्य की रोकथाम के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी केराकत के कुशल पर्यवेक्षण,निर्देशन में थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर के नेतृत्व में गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 17.04.2022 को समय 06.20 बजे कुकुहां मोड़ पुलिया गौरा बाजार मार्ग पर एक देशी नाजायज तमन्चा 7.65 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 7.65 बोर के साथ अभियुक्त रोहित यादव पुत्र हीरालाल यादव ग्राम कयार थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 67/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
(1)- रोहित यादव पुत्र हीरालाल यादव ग्राम कयार थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
(1)- एक देशी नाजायज तमन्चा 7.65 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 7.65 बोर
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 रामशंकर पाण्डेय,हे0का0 अशोक कुमार यादव,हे0का0 सन्दीप कुमार सिंह,का0 अनिल यादव थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।