IMG-20260915-WA0015
Share

अपना दल कमेरावादी का मासिक बैठक हुआ संपन्न।

जौनपुर-जनपद के मड़ियाहूं विधान सभा क्षेत्र के जमालापुर गांव में स्थित कामेश्वर कुटी पर अपना दल कमेरावादी जिला इकाई मछलीशहर की मासिक बैठक संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश पटेल व विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारी सदस्य मोहम्मद हारीश खान तथा मण्डल अध्यक्ष वाराणासी उमेश चन्द्र मौर्य,प्रदेश सचिव दीनानाथ सरोज रहे।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश सरोज ने किया। संगठन में मुख्य रूप से सक्रिय सदस्यता एवं संगठन की अभियान प्रगति पर चर्चा चौपाल कार्यक्रम अपना दल कमेरावादी चला गांव के तहत वह 17 अक्टूबर को डॉक्टर सोनेलाल पटेल के पर निर्वाण दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा किया गया।आगामी 29 सितम्बर को विधायक डॉक्टर पल्लवी पटेल का जनपद आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी के लिए दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में राम सिंगार पटेल,महेंद्र प्रसाद पटेल, नंदलाल पटेल,विरेंन्द्र पटेल,प्रमोद पटेल,मुकेश पासी,मोहम्मद असलम अंसारी, रंजना रागनी गौतम,सुशीला देवी पटेल सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।