IMG-20260915-WA0011
Share

नगर पंचायत कजगांव में नव निर्मित नाली के मलबे को सफाई कर्मियों के द्वारा कराया जा रहा है साफ,वीडियों व फोटो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल लोगों में बना चर्चा का विषय।

जौनपुर-जनपद का नगर पंचायत कजगांव एक बार फिर अपने कारनामा के चलते चर्चा में आ गया। जिसका फोटो व वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, फोटो व वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में बना चर्चा का विषय बना गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वायरल फोटो व वीडियों कजगांव नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 गोल कोठी का बताया जा रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि नगर पंचायत द्वारा नव निर्मित नाली निर्माण कार्य कराया गया था।जिसका मालबा नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मियों से हटवाया जा रहा है।जबकि जो ठेकेदार नाली निर्माण का काम करने का ठेका लेता है।यह सब साफ़ कराना उसी ठेदेदार की जिम्मेदारी होता है।वायरल फोटो व वीडियों में आप साफ देख सकते है।कि उक्त नगर पंचायत के सफाई कर्मीयों को लगाकर नव निर्मित नाली निर्माण कार्य के दौरान निकला हुआ मलबा को सफाई कर्मीयों के द्वारा साफ कराया जा रहा है। जबकि इस प्रकार के काम करने की पुरी जिम्मेदारी उस ठेकेदार कि होती है।जो ठेकेदार उक्त कार्य का ठेका लेता है।लेकिन नगर पंचायत की मनमानी इस समय काफी जोरों पर चल रहा है।नगर पंचायत के सफाई करने वाले सफाई कर्मीयों से करवाया जाने का वीडियों व फोटो वायरल होते ही लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।ज्ञात हो की जनपद का यह एक ऐसा नगर पंचायत है जो अपने कारनामों के चलते हमेशा चर्चा में बना रहता है।अब नगर पंचायत के जिम्मेदार लोगों से सवाल है कि क्या सफाई कर्मी सफाई का कार्य करेंगे या ठेकेदार द्वारा कराए गए नाली निर्माण कार्य से निकले मलबे को हटाने का कार्य करेंगे।