Jaunpur news सांप के काटने से महिला की उपचार के दौरान मौत
सांप के काटने से महिला की उपचार के दौरान मौत
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के छत्तेडिह गांव में घर में काम कर रही महिला को सर्प ने डस लिया जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उक्त गांव निवासी बृजेष कुमार वर्मा की 40 वर्षीया पत्नी रेखा वर्मा घर का कामकाज निपटा रही थी उसी समय सर्प ने डस लिया। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचें जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की खबर सुनते ही पूरे घर में मातम छा गया।
