IMG-20260909-WA0019
Share

आबकारी इंस्पेक्टर ने अवैध शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार
जफराबाद।नवागत आबकारी निरीक्षक ने मंगलवार की रात व बुधवार की सुबह सदर क्षेत्र के कई स्थानों पर अवैध शराब की बिक्री को लेकर छापेमारी किया।छापेमारी के दौरान सीहीपुर रेलवे लाइन के पास दो व्यक्तियों को 52 शीशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
मुखबिर से मिली सूचना पर जफराबाद, कजगाव,कबुलपुर व शहर के कई स्थानों पर मै टीम छापेमारी किया।छापे के दौरान मुखबिर ने सूचना मिली के लाइनबाजार के सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास दो व्यक्तियों द्वारा अवैध शराब बेचने का काम किया जा रहा है।सूचना मिलते ही श्रीमती शुक्ला मय टीम के उक्त स्थान पर पहुंच कर घरेबन्दी करवाकर दोनो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर लिया।उनके पास से 52 शीशी शराब बरामद हुई।श्रीमती शुक्ला ने बताया कि दोनो के विरुद्ध लाइनबाजार थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।दोनो का चालान के न्यायालय भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि अभी इसी प्रकार की छापेमारी के क्रमः चलता रहेगा।जिन भी स्थानों पर इस तरह की शिकायत मिलेगी।वहा पहुंच कर कार्यवाही की जाएगी।आबकारी निरीक्षक के इस कार्यवाही से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कम्प मचा हुआ है।