Jaunpur news भाजपा ने साधा sc/st वोटरों पर निशाना,काशी क्षेत्र मंत्री बने डॉ. अभिषेक रावत पासी का मछलीशहर में जोरदार स्वागत
भाजपा ने साधा sc/st वोटरों पर निशाना,काशी क्षेत्र मंत्री बने डॉ. अभिषेक रावत पासी का मछलीशहर में जोरदार स्वागत
मछलीशहर (जौनपुर)। भाजपा के जिला महामंत्री डॉ. अभिषेक रावत पासी को काशी क्षेत्र का मंत्री बनाए जाने पर मछलीशहर क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. अभिषेक रावत पासी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
स्वागत समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अभिषेक रावत पासी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना मछलीशहर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वह अपनी सक्रियता, सहज व्यवहार और संगठन के प्रति समर्पण के माध्यम से पार्टी को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. रावत लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और कार्यकर्ताओं तथा आम जनता के बीच उनकी सहज पहुंच है। नई जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली का लाभ काशी क्षेत्र के संगठन को मिलेगा।
समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह सहित महेंद्र यादव, केपी मिश्रा, सुदर्शन सिंह, स्कंद पटेल, रणविजय सिंह, संतोष सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. अभिषेक रावत पासी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग का भरोसा दिलाया। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।
