IMG-20260906-WA0008
Share

बीएसए ने उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के एक शिक्षिका को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

गौराबादशाहपुर।

डायट परिसर में शनिवार को आयोजित शिक्षक दिवस के दिन आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर द्वारा धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गौराबादशाहपुर प्रथम की प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रिया गुप्ता को उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षिका प्रिया गुप्ता को यह सम्मान विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने, शिक्षण में नए प्रयोगों को अपनाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए सराहनीय प्रयासों के आधार पर दिया गया है। सम्मान प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार व क्षेत्र के शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है। इस अवसर पर बीईओ धर्मापुर राजेश कुमार वैश्य सहित कई अन्य अधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।