Jaunpur news विवाहिता ने फाँसी लगाकर किया आत्महत्या,परिजनों ने बताया मानसिक विक्षिप्त
विवाहिता ने फाँसी लगाकर किया आत्महत्या,परिजनों ने बताया मानसिक विक्षिप्त
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के बन्दीपुर गांव में एक 27 वर्षीय विवाहिता ने शुक्रवार की रात को घर से 300 मीटर दूर जाकर एक खम्भे से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।विवाहिता मानसिक विक्षिप्त भी बतायी जा रही है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ऊक्त गांव निवासी करन राजभर पुत्र बचानू राजभर बंगलोर में किसी फैक्टरी में काम करता था।पांच वर्ष पहले उसने असम प्रदेश की तुलसी से बंगलोर में शादी कर लिया था।लडक़ी के मायके का कोई नही था।कुछ दिन पूर्व करन पत्नी को लिवाकर बंगलौर से घर आया था।तुलसी की मानसिक विक्षिप्त बतायी जा रही है।शुक्रवार की शाम को करन राजभर किसी परिचित के बीमार होने की सूचना पर उन्हें देखने शहर में स्थित एक नर्सिंग होम में चला गया था।वह देर रात को जब घर आया तो तुलसी घर पर नही थी।वह उसे आस पास व सिरकोनी स्टेशन तक खोजबीन कर लौट आया।सुबह घर से 300 मीटर दूर विद्युत पोल पर चढ़ने के लिए लगाए गए एंगल से तुलसी साड़ी के फंदे से लटकती दिखी।घटना की सूचना प्रधान सन्नी सिंह ने पुलिस को दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खम्भे से उतरवाया।करन ने बताया कि तुलसी मानसिक विक्षिप्त हो गयी थी।जन्माष्टमी पर मुर्गा खाने की जिद कर रही थी।वह बात बात पर जिद करती।थानाप्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि महिला के विक्षिप्त होने की चर्चा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्तिथि साफ हो जाएगी।
