Jaunpur news अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क 45दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन सम्पन्न
अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क 45दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन सम्पन्न
महिलाओ और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने मे सहयोग करना एक पुनीत कार्य है – डॉ अजय कुमार सिंह
जौनपुर – – सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम मे अग्रणी संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा निरंतर महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 45 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन एक बार पुनः निखार ब्यूटी पार्लर केंद्र खुज्झी मोड़ डोभी जौनपुर प्रशिक्षण केंद्र में सम्पन्न हुआ! कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ अजय कुमार सिंह भाजपा जिलाअध्यक्ष मछलीशहर के द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया! कार्यक्रम के स्वागत में ट्रस्ट कि अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने ट्रस्ट द्वारा निरंतर किए जा रहे कार्यो का पूरा संक्षिप्त परिचय दिया! मुख्य अतिथि डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओ और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना एक नेक पहल है, इसी कड़ी में बच्चियों और महिलाओ को प्रमुखता से प्रशिक्षित करने का कार्य अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य है, हम शासन प्रशासन से निवेदन करेंगे ऐसे कल्याण कारी योजनाए जो सरकार द्वारा आयोजित होते हैं उसका भी सहयोग ट्रस्ट परिवार को मिलता रहे जिससे भविष्य में और विस्तृत रूप से कार्य किया जा सके! जिस तरह से आज बच्चियों और महिलाओ को जागरुक करना और उनके अधिकारों के लिए आगे आकर कार्य करना बहुत ही पुनीत कार्य है, ! ट्रस्ट द्वारा निरंतर महिलाओं और बच्चियो को आत्मनिर्भर बनाने के कड़ी में इस तरह के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत हर ब्लाक और हर तहसील में भी कार्य किए जा रहे हैं! ट्रस्ट परिवार के द्वारा सदैव बेहतर कार्य किए जा रहे हैं जिसको देखते हुए हम सभी इस मुहिम का हिस्सा बनेंगे और बच्चियों और महिलाओ के लिए जो जरूरत होगी उपलब्ध कराने के साथ हम सभी ट्रस्ट परिवार के साथ खड़े रहेंगे! बहुत ही अच्छा लगा इस तरह से बच्चियों महिलाओ को इतनी मेहनत से इस तरह से प्रशिक्षण लेते हुए देख कर भविष्य में हमेशा आत्मनिर्भर बनाने मे इनकी एक पहल बहुत कारगर होगी! कार्यक्रम मे डॉअजय कुमारसिंह के साथ राधिका सिंह, मनोरमा सिंह, मीरा अग्रहरि, क्षमा सिंह, और प्रशिक्षक सरोज गुप्ता के द्वारा सभी बच्चियों एवं महिलाओ को किए गए बेहतर प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया! प्रशिक्षण कार्यशाला मे ट्रेनर मे ज्योति कुमारी, ज्योति गुप्ता, डॉली मौर्या, मुख्य रूप से से रही ! प्रशिक्षण शिविर के अन्तर्गत कुल 4 श्रेणी में प्रतियोगिता रखा गया था! जिसमें बेस्ट मेकअप के लिए गुंजन , बेस्ट हेयर कट मे नेहा , हेयर डू मे मोनी , बेस्ट स्किन में आंचल. एडवांस स्नेहा रही! कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष मीरा अग्रहरि और आभार महासचिव राधिका सिंह ने किया! कार्यक्रम में मुख्य रूप से जटाशंकर सिंह, क्षमा सिंह, मनोरमा सिंह, शहजादी गुप्ता, डिम्पल के साथ अन्य ट्रस्ट परिवार के सदस्य उपस्थित रहे!
