
वादकारियों हित सर्वोपरि – ज्वाइंट
मजिस्ट्रेट
नव नियुक्त ज्वाइंट का हुआ परिचय समारोह
मछलीशहर,जौनपुर ।
तहसील सभागार में गुरुवार को नवनियुक्त ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुभांशु कटियार के परिचय समारोह का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि वादकारियों का हित सर्वोपरि है। बार और बेंच के सामंजस्य से ही वादकारियों को सुलभ न्याय मिल सकता है। मेरा प्रयास रहेगा कि जनता को पारदर्शी न्याय मिले।न्याय के रास्ते में किसी भी तरह का दबाव बर्दाश्त नहीं होगा।मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि अधिवक्ताओं के सहयोग से जनता की सेवा की जिम्मेदारी पूरी हो सके।इस अवसर पर तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार वर्मा ,तहसीलदार (न्यायिक) दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव और संचालन महामंत्री आलोक विश्वकर्मा ने किया।वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव,इंदु प्रकाश सिंह ,शिव प्रताप मिश्रा,आर पी सिंह,सरजू प्रसाद बिंद , विनय कुमार पांडेय,राज कुमार पटवा,राम आसरे द्विवेदी,जे पी दुबे,विकास यादव,अशोक मिश्रा,अनुराग श्रीवास्तव अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।












