Jaunpur news नाली न बनने से पुराफगुई गांव में जलभराव

HIGHLIGHTS
  • नाली न बनने से पुराफगुई गांव में जलभराव ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार मछलीशहर,जौनपुर।क्षेत्र के ग्रामसभा पुराफगुई के ग्रामीणों ने बारिश के पानी की निकासी की समुचित
  • व्यवस्था नहीं होने से उत्पन्न जलभराव की समस्या को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार को प्रार्थना पत्र देकर समाधान की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बारिश के पानी की निकासी के…
  • इसके चलते बरसात
  • होने पर रास्तों और आबादी में पानी जमा हो जाता है।
Share

नाली न बनने से पुराफगुई गांव में जलभराव

ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

मछलीशहर,जौनपुर।
क्षेत्र के ग्रामसभा पुराफगुई के ग्रामीणों ने बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उत्पन्न जलभराव की समस्या को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार को प्रार्थना पत्र देकर समाधान की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बारिश के पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। इसके चलते बरसात होने पर रास्तों और आबादी में पानी जमा हो जाता है। जलजमाव के कारण ग्रामीणों,स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त समस्या के संबंध में ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने तहसील अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण सहित स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
C Bharat
C Bharat
CBHARAT.COM के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें