Jaunpur news जलालपुर क्षेत्र के दो मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर की टीम का छापा

HIGHLIGHTS
  • इन्द्रजीत
  • सिंह मौर्य की रिपोर्ट जलालपुर क्षेत्र के दो मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर की टीम का छापा संदिग्ध मिले आठ दवाओंका सैंपल लेकर भेजा जांच के लिए लखनऊ जौनपुर के ड्रग इंस्पेक्टर ने फेसबुक पर…
  • नकली और अधोमानक दवाओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर पूर्वांचल में अभियान चलाने वाले जौनपुर के ड्रग इंस्पेक्टर रजत
  • कुमार पांडेय ने गुरुवार को एक और सख्त
Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

जलालपुर क्षेत्र के दो मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर की टीम का छापा

संदिग्ध मिले आठ दवाओंका सैंपल लेकर भेजा जांच के लिए लखनऊ

जौनपुर के ड्रग इंस्पेक्टर ने फेसबुक पर वायरल खबर को लिया संज्ञान में

जौनपुर। नकली और अधोमानक दवाओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर पूर्वांचल में अभियान चलाने वाले जौनपुर के ड्रग इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय ने गुरुवार को एक और सख्त कार्रवाई करके आठ संदिग्ध दवाओं का सैंपल लेकर नजीर पेश कर दिया।
दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर दवा विक्रेताओं से जुड़ी एक प्रमुख खबर वायरल हो रही थी।
जिला मजिस्ट्रेट सैमुअल पाल एन के कार्यालय से डीआई को इसे संज्ञान में लेते हुए सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
इसके तत्काल बाद उक्त खबर को गंभीरता से लेते हुए जौनपुर के ड्रग इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ड्रग विभाग की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर के सामने महिमापुर स्थित ‘न्यू लालता मेडिकल स्टोर’ और न्यू मेडिकल स्टोर पर औचक निरीक्षण किया।
दोनों स्थानों पर वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ घर और दुकान की तलाशी ली गई।
ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम ने मेडिकल स्टोर के साथ-साथ उसके मालिक के आवास की भी सघन तलाशी ली। इस पूरी कार्रवाई की बकायदा कैमरा रिकॉर्डिंग की गई। हालांकि, सघन चेकिंग के दौरान मौके पर कोई भी प्रतिबंधित दवा भंडारित नहीं पाई गई। इसके बावजूद, टीम ने ड्रग्स रूल्स 1945 के तहत संदेह के आधार पर पांच दवाओं के सैंपल जांच और विश्लेषण के लिए जब्त किए। मौके पर ही इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
इस पुरी कार्रवाई के दौरान इसके सगे भाई की मेडिकल एजेंसी न्यू लालता मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई के दौरान ही टीम को सूचना मिली कि इस फर्म के संचालक के भाई की भी महिमापुर जलालपुर में ‘मैसर्स गुरु कृपा मेडिकल एजेंसी’ नाम से दुकान है।
टीम ने बिना वक्त गंवाए वहां भी छापेमारी की। गुरु कृपा मेडिकल एजेंसी से नियमों के तहत तीन संदिग्ध दवाओं के सैंपल लिए गए। निरीक्षण के दौरान वहां दवाओं के रख-रखाव और साफ-सफाई की स्थिति बेहद असंतोषजनक पाई गई। इस पर टीम ने संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए परिसर को तुरंत साफ करने और दवाओं को सही तरीके से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इसकी भी रिपोर्ट सहायक आयुक्त (औषधि) वाराणसी मंडल को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

बाक्स

लखनऊ लैब भेजे गए सभी 8 सैंपल, होगी सख्त कार्रवाई

जौनपुर।
जिला ड्रग इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों दुकानों से कुल 8 संदिग्ध सैंपल एकत्र किए गए हैं। जिन्हें जांच और विश्लेषण के लिए राजकीय औषधि विश्लेषण प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ‘ड्रग एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940’ के तहत आगे की दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बाक्स

लाइसेंस और बिलिंग को लेकर सख्त निर्देश
जौनपुर। जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय की टीम ने दोनों फर्म संचालकों को किसी भी प्रकार की अवैध दवा का स्टॉक न रखने और न ही उसे बेचने की सख्त चेतावनी दी है।
इसके साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे केवल लाइसेंस प्राप्त मेडिकल एजेंसियों से ही दवाएं खरीदें। और हर बिक्री का सेल इनवॉइस (बिक्री बिल) अनिवार्य रूप से जेनरेट करें। इस कार्रवाई से क्षेत्र के दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
C Bharat
C Bharat
CBHARAT.COM के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें