Jaunpur news मटकी फोड़ कार्यक्रम में बच्चों ने राधा कृष्ण बनकर लोगो का मन मोहा

HIGHLIGHTS
  • मटकी फोड़ कार्यक्रम में बच्चों ने राधा कृष्ण बनकर लोगो का मन मोहाजफराबाद।क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक हाई स्कूल परियावां में झूलन उत्सव एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम का हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ
  • आयोजन किया गया।
  • कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त
  • अध्यापक-अध्यापिकाओं के साथ
Share

मटकी फोड़ कार्यक्रम में बच्चों ने राधा कृष्ण बनकर लोगो का मन मोहा
जफराबाद।
क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक हाई स्कूल परियावां में झूलन उत्सव एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम का हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम में कक्षा 10 के छात्र अनुराग ने भगवान श्रीकृष्ण तथा कक्षा 9 की छात्रा आकांक्षा ने राधा के रूप में अपनी मनमोहक एवं मनोहारी छवि प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनके सुंदर रूप-सज्जा एवं प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती शशिकला सिंह ने सभी अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान है। नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं, लोकाचार एवं संस्कारों से जोड़ना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने, उसका सम्मान करने तथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संदेश दिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं, संस्कारों एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान और जुड़ाव की भावना विकसित करना तथा विद्यालयी शिक्षा के साथ-साथ उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ना है।
इस अवसर पर अध्यापिका कुमारी गुंजा त्रिपाठी, रंजन यादव, कुमारी निधि सिंह सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
C Bharat
C Bharat
CBHARAT.COM के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें