September 2, 2026

Jaunpur news भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर रावण का मछलीशहर में आगमन

IMG-20260902-WA0045
Share

भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर रावण का मछलीशहर में आगमन

भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर रावण का मछलीशहर में आगमन हो चुका है। कुंवरपुर टोल प्लाजा पर बुधवार शाम को पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका नारेबाजी करके स्वागत किया। कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मछलीशहर विधानसभा में उनका कार्यक्रम है। आजाद समाज पार्टी को मजबूत बनाकर बहुजन समाज के लोगों को मुख्य धारा में लोगों को लाने के लिए प्रयासरत हैं।यह पूछे जाने पर कि कितनी विधान सभा में इस बार वह प्रत्याशी उतार रहे हैं तो उन्होंने कहा कि जोन के लोगों से पूछ लीजिए। उन्होंने कहा कि कल वह मछलीशहर सीट पर विजय कैसे हासिल की जाये इसकी रणनीति पर चर्चा करेंगे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कल उनका मछलीशहर में सभा को सम्बोधित करते हुए बंधवा के रास्ते मीरगंज पहुंच कर जनसंपर्क करने का कार्यक्रम है। आज रात जौनपुर में रहने का उनका कार्यक्रम है।

About Author