September 1, 2026

Jaunpur news एफएलएन प्रशिक्षण में बीएसए समीर ने शिक्षकों से पूछे सवाल

IMG-20260901-WA0020
Share

एफएलएन प्रशिक्षण में बीएसए समीर ने शिक्षकों से पूछे सवाल
जौनपुर। करंजाकला स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चल रहे एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण का मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों से संवाद करते हुए एफएलएन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछकर उनकी समझ को परखा और प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी ली।
बीएसए समीर ने कहा कि बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान बच्चों की मजबूत शैक्षिक नींव के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में सीखी जा रही गतिविधियों एवं शिक्षण विधियों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणितीय समझ विकसित करने के लिए गतिविधि आधारित एवं रुचिकर शिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने शिक्षकों को प्रशिक्षण के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने तथा बच्चों की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर विंध्यवासिनी उपाध्याय, एआरपी निलेश उपाध्याय, सुरेश मौर्य एवं वीरेंद्र सिंह सहित प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

About Author