September 1, 2026

Jaunpur news अत्याधिक बरसात से कबुलपुर गांव में जाने का रास्ता हुआ बन्द,विद्यालय में पानी घुसा

IMG-20260901-WA0018
Share

अत्याधिक बरसात से कबुलपुर गांव में जाने का रास्ता हुआ बन्द,विद्यालय में पानी घुसा
जफराबाद।क्षेत्र के कबूलपुर गांव में अत्याधिक बारिश के कारण आने जाने का रास्ता बंद हो गया है।लोग काफी घूमकर घर पहुंच रहे हैं।गांव के विद्यालय तथा आंगनवाड़ी केंद्र में भी पानी जमा हो गया है।जिसके चलते अब पठन पाठन प्रभावित होगा।
गांव के पास में तीन बड़े तालाब हैं। जिसमें दो की तो निकासी हो चुकी है फिर भी पानी गांव की सड़कों व विद्यालय में घुस चुका हैं।इससे लोगों में काफी आक्रोश है ।
जानकारी के अनुसार अनिल कुमार गुप्ता के घर के समीप तालाब है ।जिसकी जल निकासी आज तक नहीं बनाई गई आज कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण पानी से तालाब भर गया है।पानी सड़कों को अपने आगोश में ले लिया है। लोगों को अपनी आवश्यकता की वस्तुओं को खरीदने के लिए मार्ग से सुगम यातायात नहीं हो पा रहा है। वह रास्ता पूर्ण रूप से जल मग्न हो चुका है ।ग्रामीण पगडंडियों के सहारे अपनी आवश्यकता की वस्तुओं को खरीदने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं।इस संदर्भ में ग्राम प्रधान मुजम्मिल ने बताया कि ब्लॉक पर सूचना दे दी गयी है।कोई न कोई रास्ता निकाला जाएगा

About Author