Jaunpur news अत्यधिक बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद, शिक्षक रहेंगे उपस्थित
अत्यधिक बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद, शिक्षक रहेंगे उपस्थित
जौनपुर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 1 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
इस आदेश के दायरे में परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संचालित सभी विद्यालय शामिल हैं। ऐसे में मंगलवार को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थी विद्यालय नहीं जाएंगे।
हालांकि विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। शिक्षक विद्यालय पहुंचकर अपार (APAAR), यू-डायस (U-DISE) सहित अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शासन-प्रशासन के आदेश का अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
