August 31, 2026

Jaunpur news कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल

Share

कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल
जफराबाद। क्षेत्र के किरतापुर गांव के पास रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिये स्थानीय लोगो ने जिला चिकित्सालय भिजवाया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शिकारपुर निवासी चमन कुमार (27) बाइक चला रहे थे, जबकि जंग बहादुर (30) पीछे बैठे थे। दोनों केराकत में रिश्तेदार के घर से लौटकर जौनपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चमन कुमार के सिर और जंग बहादुर के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

About Author