Jaunpur news भाई पर जानलेवा हमला करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भाई पर जानलेवा हमला करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जफराबाद।क्षेत्र के हरिसिहपट्टी गांव निवासी एक युवक ने अपने भाई पर हथौड़े से हमला करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया।उक्त मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था।उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
उक्त गांव निवासी श्यामलाल पटेल पुत्र स्वर्गीय दयाशंकर पटेल से अपने भाई रामलाल पटेल से पैतृक दुकान के बंटवारे को लेकर 15 अगस्त को झगड़ा होने लगा।उसी समय श्यामलाल ने अपने भाई के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया।हमले में रामलाल गम्भीर रूप से घायल हो गया।परिवार के लोग उन्हें लेकर निजी चिकित्सालय गए।वहां पर उनका कई दिन तक उपचार चला।फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।पीड़ित परिवार की तहरीर पर श्यामलाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि घटना के कई दिन बाद तहरीर मिली।तहरीर के आधार पर आरोपी पर जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया।उसके बाद आरोपी को रविवार को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया गया।
