Jaunpur news तीसरे दिन भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं महिला से दिनदहाड़े चेन ​छीनने वाले अपराधी

Share

तीसरे दिन भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं महिला से दिनदहाड़े चेन ​छीनने वाले अपराधी
पत्रकार इशरत हुसैन

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरंग घाट में हुई दिनदहाड़े महिला के संग चेन छीनैती की घटना में अब तक पुलिस छीनैती करने वालों का पता लगाने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। जिसके कारण सर्राफा कारोबारियों में पुलिस के प्रति असंतोष व्याप्त है। जबकि महिला की चैन जिस समय अपराधी लूट रहें थें, उस समय से लेकर भागने तक का विडियो यानी सीसीटीवी कैमरे में सब कुछ रिकॉर्ड हो गया था। चैन छीनैती करने वालों की पूरी तस्वीर साफ तौर पर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसके बावजूद भी कोतवाली पुलिस तीसरे दिन भी अब तक लूटेरों को चिन्हित करने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है। सूत्र बताते हैं कि घटना का खुलासा करने के लिए सिर्फ चौकी प्रभारी पुरानी बाजार की ही जिम्मेदारी मानी जाती है। जबकि कोतवाली में एक से एक धूरंधर चौकी प्रभारी मौजूद हैं। जो पिछले कई सालों से इसी कोतवाली के चौकी प्रभारी बने हुए हैं। इसके बाद भी यह घटना कोतवाली पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई है। फिल्हाल चैन लूटेरों ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम देकर जहां पुलिस को खुली चुनौती दे गयें। उनका अब तक पुलिस पकड़ से बाहर रहना ये पुलिस के लिए काफी शर्मनाक बात है। विशेषक्षों का मानना है कि जहां एक तरफ सीसीटीवी कैमरे में छीनैती करने वालों का चेहरा पूरी तरह साफ हो चुका है। ऐसे में उनका न पकड़े जाना नगरवासियों में अब तक भय व्याप्त है। इस संबंध में सर्राफा व्यवसाई हीरा लाल वर्मा जिनकी पत्नी दमयंती देवी वर्मा जो सोमवार की सुबह मॉर्निग वॉक करने के लिए घर से निकली हुई थीं और वापस आते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी दस ग्राम की सोने की चेन छीन लिया था। जिसकी सूचना पुलिस को तुरंत दी गई उसके बावजदू अब तक पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी हुई जिसके कारण क्षेत्रवासियों में पुलिस के प्रति असंतोष व्याप्त है। यदि कोतवाली में कई चौकियों पर बीते कई सालों से तैनात चौकी प्रभारियों द्वारा प्रयास किया जाता तो शायद अपराधी पुलिस की पकड़ में आ सकते थें।

About Author