August 31, 2026

Jaunpur news पति की प्रताड़ना से त्रस्त होकर महिला ने खाया कीटनाशक, मौत

Share

पति की प्रताड़ना से त्रस्त होकर महिला ने खाया कीटनाशक, मौत
पत्रकार इशरत हुसैन

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर में एक विवाहिता के पति की प्रताड़ना से त्रस्त होकर कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उक्त गांव निवासी मंगत बनवासी की 18 वर्षीय पत्नी मनीषा ने पति से विवाद होने के कारण कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About Author