Jaunpur news अटेवा जौनपुर का सदस्यता जागरुकता अभियान शुरू

IMG-20260715-WA0015
Share

अटेवा जौनपुर का सदस्यता जागरुकता अभियान शुरू

अटेवा जौनपुर के सदस्यता जागरुकता अभियान की शुरुआत नव दुर्गा मंदिर परिसर जौनपुर में आयोजित बैठक से किया गया। जिला अध्यक्ष चन्दन सिंह जिला महामंत्री श्री इंदु प्रकाश यादव जी व जिला कोषाध्यक्ष श्री नंदलाल पुष्पक जी के नेतृत्व में अटेवा पेंशन बहाली मंच के तहत वार्षिक सदस्यता अभियान 2026_27 एवम जनजागरण अभियान के क्रम में जनपद के सभी ब्लाको मे वार्षिक सदस्यता का आगाज़ करते हुए अभियान में तेजी लाया जाएगा । इसी क्रम में 25 सितम्बर को लखनऊ में विशाल रैली प्रस्तावित है और 21 अगस्त को तिरंगा यात्रा जनपद मुख्यालय में होना है । जनपद के समस्त साथियों को जुड़ने के लिए अटेवा जौनपुर सभी सम्मानित साथियों से निवेदन करता है।आप सभी साथी अवस्य साथ व सहयोग कीजिये सदस्य बने अटेवा का साथ दे।।
इस मौके पर आराधना चौहान पूनम जायसवाल सुभाष सरोज ब्रह्माशील यादव प्रमोद प्रजापति संदीप यादव आशीष लोहिया ध्रुव राज योगी लालचंद यादव प्रदीप उपाध्याय राहुल शर्मा नागेंद्र यादव शेर बहादुर यादव अशोक यादव लाल बहादुर यादव विमलेश विश्वकर्मा आनंद स्वरूप यादव नवीन शर्मा विनोद यादव जगदीश यादव अनुराग सत्यार्थी आदि उपस्थित रहे।