August 31, 2026

Jaunpur news महिला ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस और पड़ोसियों पर लगाए गंभीर आरोप

Share

महिला ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस और पड़ोसियों पर लगाए गंभीर आरोप
जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के सुजानगंज थाना अंतर्गत नाहर मऊ टिकरा गांव निवासी किरण सिंह पत्नी मुन्ना सिंह ने जिलाधिकारी जौनपुर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि पड़ोसी उनकी पुश्तैनी आबादी की जमीन पर जबरन कब्जा कर रास्ता बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
महिला का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें और उनके परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पुलिस उनके घर पहुंची, अभद्र व्यवहार किया और परिवार के सदस्यों को थाने ले जाकर कई घंटे तक बैठाए रखा।
पीड़िता ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा उनके परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

About Author