Jaunpur news चकबंदी लेखपाल पर भ्रष्टाचार और विधवा महिला को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज।
चकबंदी लेखपाल पर भ्रष्टाचार और विधवा महिला को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज।
जौनपुर।
जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी कार्यालय के चकबंदी लेखपाल पर भ्रस्टाचार और जान से मारने का धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर विधवा महिला के तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैयां गांव की निवासी विधवा महिला प्रार्थिनी उर्मिला देवी जो जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैया गांव की निवासी हैं, ने आरोप लगाया है कि उसके गांव के चकबंदी लेखपाल धर्मेंद्र सिंह ने उनकी जमीन को सुरक्षित रखने के नाम पर 20 हजार रुपये लिए थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी जमीन पर किसी अन्य का नाम दर्ज कर दिया और उन्हें ऊसर जमीन दे दी। पीड़िता उर्मिला देवी ने प्रार्थना पत्र में बताया कि जब वह 1 अक्टूबर 2025 को अपने चकबंदी मुकदमे की पैरवी के लिए चकबंदी कार्यालय पहुंची और चकबंदी लेखपाल धर्मेंद्र सिंह से अपने दिए हुए पैसे वापस मांगे, तो चकबंदी लेखपाल धर्मेंद्र सिंह आग बबूला हो गए और उन्हें गाली- गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। विधवा महिला उर्मिला देवी ने आरोप लगाया कि लेखपाल धर्मेंद्र सिंह ने उनकी फाइल, जरूरी कागजात और 1200 रुपये भी ले लिए। इस मामले में लाइन बाजार थाना पुलिस ने सोमवार को कोर्ट के आदेश पर चकबंदी लेखपाल धर्मेंद्र सिंह पर गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
