Jaunpur news एडवोकेट उर्वशी सिंह को लखनऊ में ‘नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड’ से किया  गया सम्मानित

IMG-20260628-WA0055
Share

एडवोकेट उर्वशी सिंह को लखनऊ में ‘नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड’ से किया  गया सम्मानित

जौनपुर – –  जनपद जौनपुर की प्रख्यात सोशल एक्टिविस्ट, अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट  की अध्यक्ष उर्वशी सिंह को सामाजिक सरोकारों, मानव सेवा, रक्तदान जागरूकता एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 28 जून 2026 को लखनऊ में आयोजित ‘संवेदनाझ2’ नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड समारोह में नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) द्वारा ‘नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया । यह सम्मान वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड की मान्यता के साथ प्रदान किया गया । उक्त सम्मान समारोह इंटरनेशनल ब्लड डोनेशन एंड अवेयरनेस कैंपेन के अंतर्गत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, शहीद पथ, लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित हुआ । समारोह में   मुख्य अतिथि  उत्तर प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती  डॉ बबीता सिंह चौहान,   संदीप बंसल, राज्यमंत्री विरजा कुमार गोयल, के  साथ अन्य अतिथियों के द्वारा  सम्मानित किया गया |  उल्लेखनीय है कि उर्वशी सिंह सिंह वर्तमान में महिला थाना जौनपुर मे आपसी सुलह समझौता कराकर  बिखरते रिश्ते को फिर से जोड़कर अपनी सक्रिय जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। वहीं अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट  के माध्यम से वे लंबे समय से रक्तदान जागरूकता, जरूरतमंदों की सहायता,महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता अभियानों का संचालन कर रही हैं। उनके नेतृत्व में संस्था ने जनहित एवं मानव सेवा से जुड़े अनेक कार्यों को सफलतापूर्वक जन-जन तक पहुँचाया है।उर्वशी सिंह ने कहा कि यह सभी रक्त दाताओं को समर्पित है!