Jaunpur news तहसील परिसर में अधिवक्ताओं में हुई जमकर मारपीट

IMG-20260610-WA0032
Share

तहसील परिसर में अधिवक्ताओं में हुई जमकर मारपीट

वरिष्ठ अधिवक्ताओं के बीच बचाव के बाद हुआ मामला शांत

जौनपुर । जिले के मछली शहर तहसील परिसर में उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब अधिवक्ता समूह में आपस में जमकर मारपीट शुरू हो गई।
बताया जाता है बुधवार को दो अधिवक्ता गुटों में किसी बात को लेकर वाद विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों गुट आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई और दोनों पक्षों के लोगों को चोटें भी आई।तहसील परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिएअधिवक्ताओं,वादकारियों और तहसील कर्मियों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई।शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे कुछ वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दोनों पक्षों में बचाव कर मामला शांत किया।अधिवक्ताओं की लड़ाई व मारपीट चर्चा तहसील में चर्चा का विषय बनी हुई है।