Jaunpur news आखिर कब तक चलेगा भ्रष्टाचार का अनोखा खेल
आखिर कब तक चलेगा भ्रष्टाचार का अनोखा खेल
जिला प्रशासन के आंखों में धूल झोंकने में माहिर हैं ब्लॉक के कुछ अधिकारी
विकास खण्डों में क्लस्टर आवंटन को लेकर बड़ा खेल
जौनपुर । जनपद के नए जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की आंखों में धूल झोंक कर विकास भवन मुख्यालय पर बैठे कुछ अधिकारी अब नियम कानून को खुलेआम धता बताने में लग गए हैं।
क्योंकि ऐसे ही दागी अधिकारियों की शह पर ब्लॉकों में तैनात कुछ अधिकारी खुलेआम लेनदेन करके मनमाफिक कलस्टर नियुक्त कर रहे हैं। जबकि
ग्राम पंचायत में क्लस्टर आवंटन हेतु प्रस्ताव के अधिकार के संदर्भ में शासनादेश 12 जुलाई 2006 के बिंदु दो एवं शासनादेश 25 फरवरी 2013 के बिंदु तीन पर स्पष्ट प्रावधान है कि क्लस्टर आवंटन में खंड विकास अधिकारी की कोई भूमिका नहीं होती लेकिन सरकारी तंत्र की मनमानी की वजह से क्लस्टर आवंटन में विभिन्न विकास खण्डों पर तैनात खंड विकास अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारीयों/ ग्राम विकास अधिकारियों से विधिवत्त सौदेबाजी करके क्लस्टर का आवंटन किया जाता है जो शासन के नियमों के विपरीत है कहा तो यहां तक जाता है कि विकास भवन में बैठे मुखिया से लेकर सहायक विकास अधिकारी और खंड विकास अधिकारी का इसमें व्यापक रोल है।
जिससे यह परंपरा अब खत्म होने का नाम नहीं ले रही है । जब क्लस्टर का आवंटन विधिवत लेनदेन करके किया गया हो तो खंड विकास अधिकारी अपने अधीनस्थ ग्राम पंचायत अधिकारियों /ग्राम विकास अधिकारियों पर दबाव बना नहीं सकते ।
न हीं उनके कार्यों के जांच में कोई रुचि लेंगे ।
इसलिए बिका हुआ क्लस्टर फायदा तो पहले ही उपलब्ध करा दिया , तो गुणवत्ता और सरकारी नियम कानून सब ताक में रखे जाने लगे हैं ।
बाक्स
कुछ ब्लॉक प्रमुख भी दे रहे हैं सीधे तौर पर दखल
जौनपुर। जिले के ग्राम पंचायत अधिकारियों /ग्राम विकास अधिकारियों की मनमानी पर रोकथाम न लगने का यह भी एक प्रमुख कारण है । बता दें कि कुछ प्रमुख भी खंड विकास अधिकारियों के कार्यों में बेहद दखलअंदाजी देने लगे हैं। वह भी ग्राम विकास अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों से निश्चित सुविधा शुल्क लेकर उन्हें कार्यों का आवंटन करने का रास्ता साफ करते हैं । यह सरकारी तन्त्र का खेल आखिर कब तक ऐसे ही चलता रहेगा।
जिले के नए जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन का ध्यान इस बड़े फर्जी वाड़े की तरफ एक बार देखने की जरूरत है
