Jaunpur news परीक्षा ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, पैर में गंभीर चोट

IMG-20260605-WA0092
Share


परीक्षा ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, पैर में गंभीर चोट
जौनपुर:
लाइन बाजार थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में परीक्षा ड्यूटी से लौट रहे एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पीडब्ल्यूडी कार्यालय के समीप करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पवारा थाने में तैनात कांस्टेबल आकाश चौधरी (24 वर्ष), जो गोरखपुर जनपद के चौरी-चौरा क्षेत्र के निवासी हैं, परीक्षा ड्यूटी पूरी करने के बाद अपनी बाइक से भोजन करने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में कांस्टेबल आकाश चौधरी के दाहिने पैर में गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
परिजनों और साथियों का आरोप है कि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते घायल सिपाही को बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वहां उनका इलाज जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।