Jaunpur news आपसी विवाद में मिशन शक्ति केंद्र पर महिला थाना प्रभारी के प्रयास से हुआ समझौता।
आपसी विवाद में मिशन शक्ति केंद्र पर महिला थाना प्रभारी के प्रयास से हुआ समझौता।
जौनपुर।
मिशन शक्ति केंद्र पर शनिवार को एक पारिवारिक विवाद का सुखद निस्तारण कराया गया। मिशन शक्ति केंद्र पर प्राप्त एक प्रार्थना पत्र के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर आपसी सहमति से समझौता कराया।
मामला जफराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम माधव पट्टी कचगांव निवासी आवेदिका प्रिया गुप्ता पुत्री अमरनाथ और मछलीशहर के ग्राम कृपाशंकर नगर निवासी विपक्षी चंदन गुप्ता पुत्र अमलेश के बीच का था। प्रिया गुप्ता द्वारा मिशन शक्ति केंद्र पर दिए गए शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए थाना स्थानीय पर दोनों पक्षों को बुलवाया गया।
थाने पर उपस्थित हुए दोनों पक्षों के बीच पुलिस टीम की मौजूदगी में महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी द्वारा शांतिपूर्ण वार्ता की गई। महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने दोनों ही पक्षों को काफी देर तक समझाया-बुझाया और कानूनी व सामाजिक पहलुओं की जानकारी दी। सकारात्मक काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों को अपनी गलती का अहसास हुआ और वे आपसी कड़वाहट को भुलाकर सुलह-समझौता करने के लिए तैयार हो गए। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे के साथ शांतिपूर्वक रहने का निर्णय लिया और लिखित समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस सराहनीय प्रयास से एक बड़ा विवाद समय रहते शांतिपूर्वक सुलझ गया।
