Jaunpur news माहवारी से जुड़ी भ्रांतियां तोड़ने पर जोर
माहवारी से जुड़ी भ्रांतियां तोड़ने पर जोर
जौनपुर। विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर आयोजित अलग अलग कार्यक्रमों में किशोरियों को माहवारी स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
ग्रामजीवी फाउंडेशन की ओर से रामनगर ब्लॉक के रायपुर सुखलालगंज स्थित परियोजना कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में एएनएम स्मिता श्रीवास्तव, आशा चंचल देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुजाता चौहान ने किशोरियों को साफ-सफाई, एनीमिया जांच और माहवारी के दौरान स्वास्थ्य सावधानियों की जानकारी दी। किशोरियों ने चार्ट पेपर के माध्यम से जागरूकता संदेश भी दिए।
वहीं जागृति सेवा फाउंडेशन द्वारा बक्शा ब्लॉक के कर्तिहा गांव में आयोजित कार्यक्रम में माहवारी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने पर जोर दिया गया। संस्था अध्यक्ष विनोद कुमार, नीलम भारती व सीमा ने किशोरियों को सेनेटरी पैड के सही उपयोग, पौष्टिक आहार और संक्रमण से बचाव की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य समस्याओं पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया।
