Jaunpur news जज्बे के साथ मना ईद उल अजहा का पर्व 

Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

ईद उल अजहा

जज्बे के साथ मना ईद उल अजहा का पर्व 

मुल्क में अमन चैन के लिए हुई मांगी गई दुआ

मौलाना ने कहा दहशतगर्दी का कोईर् स्थान नहीं 

खुदा के सजदे में एक साथ झुके लाखों सिर 

डीएम व एसपी ने दी लोगों को मुबारकबाद 

जौनपुर।
कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा गुरुवार को जिले में बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया। शहरी इलाके की प्रमुख मस्जिदों व ईदगाहों में बकरीद की विशेष नमाज अदा की गई। यहां मौजूद धर्म गुरूओं ने खुदबे में नमाज के बाद देश में आपसी प्रेम सौहार्द को बनाए रखने और
समाज के सभी जरूरतमंद गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी।
कहा मुसलमानों को अपने दिल में कुर्बानी का जज्बा पैदा करने की जरूरत है।
कुर्बानी के इस त्योहार पर ईद की नमाज अदा करने के लिए प्रात: काल  सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ मस्जिदों व ईदगाह में उमड़नी शुरू हो गई थी। नए. नए परिधान में सिर पर टोपी और ईत्र लगाए लोग अपने परिवार के बच्चों को भी साथ में लाए हुए थे। 
सुन्नी समुदाय की नमाज मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह में शाही इमाम अब्दुल जाहिर सिद्दीकी ने
अदा करायी। नमाज के पहले मौलाना सिद्दीकी ने मुसलमानों से अपने ईमान और इंसानियत को दुरूस्त रखने पर जोर दिया।  
यहां मौलाना ने कुर्बानी के बारे में तकरीर की। 
यहां डीएम सैमुअल पाल एन, पुलिस अधीक्षक डॉ
अनुपम कुमार सिंह व एसपी विपिन कुमार मिश्र,
पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य,
जिला महासचिव आरिफ हबीब, सपा के वरिष्ठ नेता शकील मंसूरी, कमेटी के जनरल सेक्रेटरी शोएब अछु खां, व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल ,पूर्व सभासद इरशाद मंसूरी ने एक दूसरे को ईद उल अजहा की बधाई दी। , मरकजी सीरत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद, साजिद अलीम, मो. छोटू ताबिश, फिरोज अहमद पप्पू , कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह, सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के प्रतिनिधि मनोज कुशवाहा, मोतीलाल यादव अन्य मौजूद रहे।

बाक्स

खेतासराय में अलर्ट रही पुलिस
खेतासराय। जिले के अति संवेदनशील कस्बा खेतासराय व आसपास के एक दर्जन गांवों में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाठक, उपनिरीक्षक संजय पांडेय, तारिक अंसारी, हेड कांस्टेबल आशुतोष तिवारी ,अंबिका यादव के साथ भारी संख्या में पुलिस टीम पूरे दिन चक्रमण करती रही।
नगर में बेहद ही सौहार्द के साथ ईद उल अजहा का त्यौहार मनाया गया। त्योहार के बाद देर शाम को लोगों ने एक दूसरे के घर पहुंच कर मीठी सेवँई खाते हुए मुबारक वाद दी । मोबाइल फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम पर दिनभर स्टेटस और बधाई संदेश का दौर चलता रहा।

About Author